Wednesday, April 30, 2025
Homeसमाजधूमधाम से मनाया सिंजारा महोत्सव, राजस्थानी गीतों पर झूमी महिलाएं

धूमधाम से मनाया सिंजारा महोत्सव, राजस्थानी गीतों पर झूमी महिलाएं

केकड़ी, 22 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में ढण्ड का रास्ता स्थित महेश वाटिका में सिंजारा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माहेश्वरी मण्डल के पूर्व संरक्षक शिव प्रकाश तोषनीवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अंकित हेडा, महिला मंडल अध्यक्ष मधु काबरा, सचिव श्यामा बियानी ने शिव प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। निवर्तमान अध्यक्ष उर्मिला न्याति ने बताया कि युगल नृत्य में कल्पना अदिति बियानी ने प्रथम, सविना डोडिया व उषा जैथलिया ने द्वितीय, एकल नृत्य जूनियर वर्ग में काव्या झंवर ने प्रथम स्थान, सांची हेडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ये भी रहे विजेता इसी प्रकार एकल नृत्य सीनियर वर्ग में करीना हेडा ने प्रथम व प्रियल हेडा ने द्वितीय, लहरिया क्वीन में अंकिता मूंदड़ा ने प्रथम, कल्पना बियानी ने द्वितीय, श्रावण गीत में सुनीता मूंदड़ा व कृष्णा आगीवाल ने प्रथम, कांता बागला ने द्वितीय, विचित्र वेशभूषा में धरा मूंदड़ा, काव्या झंवर, अपिका बियानी, आरव हेडा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ सत्तू और झूला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। अतिथियों ने विजेता उपविजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES