केकड़ी, 31 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी में बुधवार को विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। पटेल मैदान पर आयोजित खेलों की शुरुआत मे मुख्य अतिथि अनिरूद्ध दुबे ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। उन्होंने खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, अपितु यह शारीरिक तंदुरुस्ती, सामाजिक मेलजोल व मानसिक बल को भी बढ़ाता है।
कुल तीन ग्रुप बनाए खेलकूद प्रतियोगिता के लिए कक्षावार तीन ग्रुप बनाए गए। प्रत्येक ग्रुप में कबड्डी, खो-खो, बॉलीबॉल, फुटबॉल, लम्बी कूद, ऊंची कूद, रस्सा कस्सी, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं अन्य पारम्परिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार पारीक ने आयोजन में शारीरिक शिक्षक अभिषेक शर्मा, बलवंत जांगिड, मनोज कुमार वर्मा, विकास सिंह, ओमप्रकाश रेगर, रणजीत सिंह, उमेश कुमार, भावना दवे आदि ने सहयोग किया।