Site icon Aditya News Network – Kekri News

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: शम्भूसिंह बने ट्रिब्यूनल चेयरमैन, हरगोविन्द सिंह को खेलमंत्री व प्रियंका शर्मा को महिला मंत्री का जिम्मा

केकड़ी: शम्भूसिंह राठौड़, हरगोविन्द सिंह राठौड़ व प्रियंका शर्मा (फाइल फोटो)

केकड़ी, 20 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुधीर यादव ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी है। संगठन को नई ऊर्जा व गति प्रदान करने के उद्देश्य से की गई इन नियुक्तियों में केकड़ी के तीन अनुभवी व कर्मठ पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। घोषित कार्यकारिणी में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ को ट्रिब्यूनल चेयरमैन (सभाध्यक्ष) के गरिमामय पद पर मनोनीत किया गया है। उनके अनुभव का लाभ संगठन को नीतिगत निर्णयों में प्राप्त होगा। वहीं हरगोविन्दसिंह राठौड़ को प्रदेश खेलमंत्री व प्रियंका शर्मा को प्रदेश महिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से कर्मचारियों के हितों व खेलकूद तथा महिला सशक्तिकरण की गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version