Wednesday, April 30, 2025
Homeखेलकूदराज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता: 230 तीरंदाजों ने लक्ष्य पर साधा निशाना

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता: 230 तीरंदाजों ने लक्ष्य पर साधा निशाना

केकड़ी, 18 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्री लाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 14 वर्षीय छात्र-छात्रा में बुधवार को इंडियन राउंड 30 मीटर में 131 छात्रों एवं 99 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में छात्र—छात्रा वर्ग की कुल 69 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का समापन 23 सितम्बर को होगा।

इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दिनेश कुमार गुर्जर बीकानेर, संगीता सहारण अलवर, सूर्यप्रकाश अहारी उदयपुर, दीपक रांकावत जैसलमेर, दिनेश जुंझ नागौर, सुधीर कुमार नागौर, मुकेश दामोर बांसवाड़ा, मिथलेश सिंह जालौर, रेखा राजावत अजमेर, वीरेंद्र प्रताप सिंह केकड़ी, केदारमल चौधरी प्रतापगढ़, दिलशाद अहमद बूंदी व राजकुमार आचार्य ने निभाई।

RELATED ARTICLES