Thursday, March 19, 2026
Homeखेलकूदराज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 फरवरी से, प्रदेश भर के खिलाड़ी दिखाएंगे...

राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 फरवरी से, प्रदेश भर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

केकड़ी, 30 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): हार्दिक मेमोरियल संस्थान व हार्दिक स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 फरवरी सोमवार से 4 फरवरी तक पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रथम राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के अनुभवी व उभरते खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस चैंपियनशिप को लेकर खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। संस्थान के सचिव व शारीरिक शिक्षक अरविन्द अग्रवाल ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पुरुष व महिला वर्ग के तहत एकल व युगल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं: प्रतियोगिता को अंडर-15 वर्ष, अंडर-19 वर्ष व अंडर-35 वर्ष के आयु वर्गों में बांटा गया है। इसके अतिरिक्त एक ओपन वर्गभी रखा गया है, जिसमें किसी भी आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बैडमिंटन के प्रति जुनून को पुनः जागृत करना है। प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम (विजेता), द्वितीय (उप-विजेता) व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी, मेडल, प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

समिति ने लिया तैयारियों का जायजा: चैंपियनशिप के सफल संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है। शुक्रवार को समिति के सदस्य मुकेश सेन, योगेश आचार्य, कालूराम सामरिया, पारसमल जैन, व्याख्याता मीता व्यास, गुलाब मेघवंशी, सत्यनारायण सोनी, राजेश कुमार उपाध्याय, रामेश्वर कीर, मदनमोहन परेवा, नेहा पाराशर, कृष्णा पांडे, दिनेश कुमार वैष्णव व गुणमाला जैन ने प्रतियोगिता स्थल का दौरा कर पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES