केकड़ी, 08 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा शहर मंडल की बैठक नगर पालिका स्थित विधायक जनसुनवाई केन्द्र में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 अप्रैल को प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के प्रस्तावित दौरे को ऐतिहासिक बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई। मीडिया प्रभारी राजेश मेहरचंदानी ने बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं को समारोह में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने व व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी: बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह दौरा क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचने व जनता तक विकास योजनाओं का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक गोपाल धोबी, सत्यनारायण चौधरी, रामदेव माली, राजेंद्र चौधरी, रामकिशन गुर्जर, मनोज कुमावत सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सरकार द्वारा क्षेत्र को दी जा रही सौगातों को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।

इनकी रही मौजूदगी: इस मौके पर कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, अर्जुन सिंह शक्तावत, अनिल राठी, ज्ञानेश्वर व्यास, कन्हैयालाल जेतवाल, उमराव सिंह सोलंकी, रोहित जांगिड़, रामबाबू सागरिया, भेरूलाल साहू, कमल सांखला, सुरेश साहू, सुरेश चौधरी, प्रीतम जैन, गजानंद साहू, हेमराज आचार्य, विनोद विजय, अटल शर्मा, मोहित सिखवाल, चंद्रकांत गोयल, सांवरलाल चौधरी, चंद्रप्रकाश शर्मा, कृष्ण गोपाल टेलर, रामपाल चौहान, सौरभ कुमावत, धर्मीचंद सैनी, मधुसूदन वैष्णव, महेश नायक, अनिता राठी, दमयंती जोशी, कोमल राठी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

