केकड़ी, 05 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सापंदा रोड स्थित श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में नटराज अप्सरा पेंसिल निर्माता कंपनी हिंदुस्तान पेंसिल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में जितेंद्र सैनी, वंशिका पाराशर व हर्षित चंदेल ने प्रथम, पंखजीत, अर्श जैन व अविशी जैन ने द्वितीय एवं वैदिक शर्मा, अक्षिता चौधरी व आर्या जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सुलेख प्रतियोगिता में काव्याश्री टेलर, आरव शर्मा व कुलदीप चौधरी ने प्रथम, श्रिया सोनी, श्रेयांश माहेश्वरी व इशिका सुवालका ने द्वितीय एवं आरवी जैन (तृतीय), दिव्यांशु मेघवंशी व मोहम्मद जिशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को किया सम्मानित: प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ स्थान अर्जित करने वाले इन विद्यार्थियों को स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय अर्हम ध्यान योग शिविर के दौरान अंतरप्पा संप्रेषक योग प्रशिक्षिका निधि सेठी व सहयोगी नीता गदिया ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया एवं सचिव आनंद सोनी ने सभी होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व स्कूल के निदेशक अजय जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के स्थानीय समन्वयक गर्ग पेपर इंडस्ट्रीज के दिनेश गर्ग ने आभार व्यक्त किया।

