केकड़ी, 24 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शैक्षणिक सत्र के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कक्षा 10वीं, 8वीं व 5वीं के परीक्षार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर श्रेष्ठ परिणाम हासिल किए हैं। परीक्षा परिणामों का विश्लेषण विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है, जिसमें सभी प्रविष्ट विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं।
परीक्षा परिणामों का विश्लेषण: कक्षा दस में कुल 40 विद्यार्थियों में से 90 से 95%के मध्य 10 विद्यार्थी, 80% से 90%के मध्य 15 विद्यार्थी एवं 60%से 80% ऊपर 13 विधार्थी रहे। इसी तरह से क्लास 8वीं बोर्ड में 20 विधार्थी बैठे और 20 ही विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन कर सफलता का परचम लहराया है। आज के परिणामों की श्रृंखला में क्लास 5वीं बोर्ड में 27 विद्यार्थी बैठे और 27 ही विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
हर्ष का माहौल: इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन व स्टाफ में हर्ष की लहर है। संस्था की अध्यक्षा डॉ. शोभा सुमन मिश्रा, सेक्रेट्री आरुष मिश्रा व प्रिंसिपल प्रमिला जैन ने समस्त शैक्षणिक स्टाफ के साथ सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों के समर्पण व शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करेंगे।

