केकड़ी, 24 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज मंगलवार को घोषित किये गए दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित कर शानदार सफलता का परचम लहराया है। उल्लेखनीय पहलू यह है कि स्कूल का परिणाम न केवल शतप्रतिशत रहा, वरन स्कूल के 58 में से 57 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने गणित विषय में व दो विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल ने बताया कि स्कूल के 8 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं, जबकि 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। स्कूल के 47 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। छात्राओं ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। कुल 21 छात्राओं में से 17 छात्राओं ने स्कूल का नाम रोशन करते हुए गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने की अर्हता हासिल की है।
ये रहे श्रेष्ठ: स्कूल के तीनों सर्वश्रेष्ठ स्थानों में निकुंज विजय पुत्र गोपीकिशन विजयवर्गीय ने 97.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। होनहार छात्र निकुंज ने गणित व संस्कृत विषय में सौ में से सौ अंक प्राप्त किये। नितेश बगालिया पुत्र अमरसिंह चौधरी ने 96.83 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्र नितेश ने गणित विषय में सौ में से सौ अंक प्राप्त किए। प्रतिज्ञा शर्मा पुत्री हेमन्तकुमार पांडे एवं श्रेया माहेश्वरी पुत्री कैलाशचंद्र बसेर ने 96.33 प्रतिशत अर्जित कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा प्रतिज्ञा ने गणित विषय में तथा छात्रा श्रेया माहेश्वरी ने गणित व संस्कृत विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इनका प्रदर्शन रहा उल्लेखनीय: इसी क्रम में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अर्पित जैन पुत्र अशोक कुमार जैन ने 95.50, अर्पण जैन पुत्र अशोक कुमार जैन ने 95.33, चयन गंगवाल पुत्र दीपक गंगवाल एवं प्रकृति शर्मा पुत्री हेमन्त कुमार पांडे ने 95.17, अनंत भगत पुत्र हेमंत कुमार भगत ने 94.83, दक्ष चौधरी पुत्र इंद्रपाल चौधरी ने 94, श्रेयांश जैन पुत्र राकेश कुमार जैन ने 94.33, त्रिलोकचंद कुमावत पुत्र हंसराज कुमावत ने 94.33, भाविका साहू पुत्री रामजस तेली ने 93, आरुषि पारीक पुत्री अशोक पारीक ने 92.50, कृष्णा चौधरी पुत्री राजेंद्र जाट ने 91.83, राधे गोविंद जांगिड़ पुत्र कृष्ण गोपाल जांगिड़ ने 91.83, सुनिधि जांगिड़ पुत्री नरेंद्र प्रसाद ने 91.83, इशिता मेघवंशी पुत्री हेमराज बलाई ने 91.67, राज सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने 91, लक्ष्य वैष्णव पुत्र दिनेश कुमार वैष्णव ने 90.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी, निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य एसएन खंडेलवाल, उप प्रधानाचार्य कैलाश चंद शर्मा एवं समन्वयक श्रीनारायण शर्मा ने परिणाम को संख्यात्मक एवं गुणात्मक दृष्टि से उत्कृष्ट बताते हुए सभी होनहार विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

