केकड़ी, 05 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में गर्ग पेपर इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में ‘नटराज गुड हैंड राइटिंग एवं ड्राइंग कॉन्टेस्ट‘ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी सृजनात्मक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें हस्तलेखन व चित्रकला के माध्यम से उन्होंने अपनी कला को प्रदर्शित किया।

ये रहे विजेता: हस्तलेखन प्रतियोगिता में वर्षा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं किरण दरोगा, नेहा चौधरी व अलीना रंगरेज ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अंकित गुर्जर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अखिलेश के साथ दीप्ति नायक व आयुषी प्रजापत द्वितीय स्थान पर रहे।

प्रतिभा निखारने का माध्यम: इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक व विनिता जोशी ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने व उनमें आत्मविश्वास भरने का सशक्त माध्यम हैं। संस्थान ने इस सफल आयोजन के लिए गर्ग पेपर इंडस्ट्रीज के सहयोग के प्रति आभार जताया।

