Homeविधिक सेवासाइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, सिविल...

साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, सिविल जज ने दी सुरक्षित डिजिटल भविष्य की सीख

केकड़ी, 10 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): तकनीक के युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सजगता लाने के लिए शुक्रवार को राव अमर सिंह सेकेंडरी विद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज व न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यालय के संस्थापक राव आनंद सिंह जूनिया ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

केकड़ी: राव अमर सिंह सेकेंडरी विद्यालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता का स्वागत करती छात्राएं।

डिजिटल सुरक्षा व सतर्कता पर जोर: सेमिनार के दौरान सिविल जज शुभम गुप्ता ने कक्षा 8वीं, 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के खतरों व डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें इंटरनेट का उपयोग करते समय सदैव सतर्क व जागरूक रहना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने न्यायाधीध महोदय से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। संपूर्ण आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक रहा।

समय की मांग हैं ऐसे आयोजन: इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रघु राज सिंह जूनिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुराधा माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का सही उपयोग करना सीखना अनिवार्य है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समय की महती आवश्यकता बताया।

RELATED ARTICLES