Site icon Aditya News Network – Kekri News

दक्षता परीक्षा में फहराया सफलता का परचम: दस जवान बने हैड कॉन्स्टेबल, विभाग व इष्ट मित्रों ने दी बधाई

केकड़ी: पंकज लक्षकार, राजेन्द्र आचार्य, सांवरलाल सेवदा व विजय सिंह चौधरी (फाइल फोटो)

केकड़ी, 08 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा आयोजित योग्यता आधारित पदोन्नति परीक्षा 2022-23 के परिणाम जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। इस परीक्षा में सफलता का परचम लहराते हुए केकड़ी वृत्त क्षेत्र के दस कॉन्स्टेबलों ने हैड कॉन्स्टेबल के पद पर पदोन्नति हासिल की है। इनमें अजमेर पुलिस लाइन से दो, वृत्त कार्यालय से दो, केकड़ी सदर पुलिस थाने से दो, भिनाय पुलिस थाने से दो, सरवाड़ थाने से एक एवं सराना थाने से एक कॉन्स्टेबल शामिल है।

केकड़ी: मनमोहन जोशी, संदीप पचेरवाल, लक्ष्मण गुर्जर व मनीष विश्नोई (फाइल फोटो)

ये बने हैड कांस्टेबल: अजमेर पुलिस लाइन से पंकज लक्षकार व राजेन्द्र आचार्य, वृत्त कार्यालय से सांवरलाल सेवदा व संदीप पचेरवाल, केकड़ी सदर थाने से विजय सिंह चौधरी व लक्ष्मण गुर्जर, भिनाय थाने से मनमोहन जोशी व मनीष विश्नोई, सरवाड़ थाने से शिवराज एवं सराना थाने से जतन को हैड कांस्टेबल बनाया गया है। इन सभी जवानों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एक साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर यह उपलब्धि अपने नाम की है।

उपलब्धि पर दी बधाई: इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस परिवार व इष्ट मित्रों ने सभी नवनियुक्त हैड कॉन्स्टेबलों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। पदोन्नति की औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ये सभी जवान अब अपने नए पद के दायित्वों को संभालने के लिए निर्धारित आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Exit mobile version