Thursday, March 19, 2026
Homeशिक्षाप्रतिभा का हुआ सम्मान: दस छात्राओं को मिली स्कूटी की चाबी, चेहरे...

प्रतिभा का हुआ सम्मान: दस छात्राओं को मिली स्कूटी की चाबी, चेहरे पर छाई मुस्कान

केकड़ी, 19 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को स्कूटी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 10 मेधावी छात्राओं को स्कूटियां वितरित की गई। स्कूटी वितरण एवं छात्रवृत्ति समिति के सदस्य डॉ. नीता चौहान, प्रो. माया पारीक व प्रो. मनोज कुमार ढाका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो छात्राएं कड़ी मेहनत व परिश्रम से 12वीं बोर्ड में अच्छे अंक प्राप्त करती हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलता है। प्रो. डॉ. रजनी यादव ने कहा कि ये स्कूटियां छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जिससे भविष्य में उनके समय व धन की बचत होगी और वे उच्च शिक्षा की ओर अधिक मजबूती से कदम बढ़ा सकेंगी।

ये छात्राएं हुई लाभान्वित: प्राचार्य प्रो. डॉ. के.एल. मीना ने बताया कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के तहत किस्मत मीना, खुशबू कुमारी मीना, शिवानी कुमारी मीना, गुडिया कुमारी मीना, नीलम कुमारी मकवाना व कनक शर्मा, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत सपना गुर्जर व मोनिका एवं इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजनाा के तहत भारती रावत व खुशबू गुर्जर को स्कूटी भेंट की गई। इस अवसर पर प्रो. चेतन लाल, प्रो. राजेश नरूका, प्रो. ज्योति मीना, प्रो. आनंद पाराशर, प्रो. तनु बसवाल, प्रो. एकता नेहरा, प्रो. प्रवीण वर्मा के साथ-साथ उपेन्द्र नारायण लक्षकार, मनसाराम बैरवा व गणपत लाल जाट सहित कई छात्र एवं अभिभावक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES