Site icon Aditya News Network – Kekri News

पोक्सो एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ने जंगल में दबिश देकर दबोचा

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 06 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट व जेजे एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणपुरा थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा निवासी शिवराज भील (28) पुत्र नारूलाल के खिलाफ बीएनएस की धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के डर से आरोपी अपने रिश्तेदारों, दोस्तों व जंगलों में छिपकर फरारी काट रहा था। वह मौका पाकर इलाके से बाहर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं सका।

विशेष टीम ने बिछाया जाल: पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन तथा थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस टीम में थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा, एएसआई गिरधारी सिंह, कांस्टेबल महेश, ब्रजलाल, शंकर लाल व महिला कांस्टेबल तारामणी की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version