Monday, February 2, 2026
Homeक्राइम न्यूजअवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का शिकंजा; एक जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली...

अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का शिकंजा; एक जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

केकड़ी, 01 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): खनन विभाग व भिनाय थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि में अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने के मामले में एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। खनन विभाग के अधीक्षण खनिज अभियंता जे.के. गुरुबक्षाणी व सहायक खनिज अभियंता मनोज कुमार तंवर के निर्देशन एवं खनिज कार्यदेशक कौशल शर्मा व भिनाय पुलिस थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने नागोला क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए अवैध खनन में लिप्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया व उन्हें पुलिस थाना की सुपुर्दगी में दे दिया।

RELATED ARTICLES