Site icon Aditya News Network – Kekri News

मानवता की सेवा के लिए आगे आए रक्तवीर, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान; शिविर में एकत्रित रक्त से संवरेगा थैलेसिमिक सोसायटी में पंजीकृत 251 बच्चों का भविष्य

केकड़ी: थैलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तवीर।

केकड़ी, 14 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चों के जीवन को संवारने के उद्देश्य से शनिवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अजमेर रीजन थैलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी व यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर स्व. ललित कोरवानी की स्मृति में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 126 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सोसायटी के संस्थापक व महामंत्री ईश्वर पारवानी ने बताया कि वर्तमान में सोसायटी के अंतर्गत 251 थैलेसिमिक बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को जीवित रहने के लिए निरंतर रक्त संचरण (Blood Transfusion) की आवश्यकता होती है। इसी अबाधित उपचार को सुनिश्चित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। संकलित रक्त को जोनल ब्लड बैंक के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाया जाएगा।

केकड़ी: थैलेसिमिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तवीर।

इन्होंने दी सेवाएं: शिविर का शुभारंभ प्राचार्य पुनीत आर शाह ने किया। इस सेवा कार्य में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के डॉ. अंशुल चहर, डॉ. राजेश मीणा, डॉ. नीता शर्मा व डॉ. देवेन्द्र वर्मा सहित राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम से डॉ  शुभम गर्ग, डॉ रितिक राज, चेतन, मयंक, नागराज, रूपेंद्र, कुलदीप ने अपनी तकनीकी सेवाएं प्रदान की। शिविर की सफलता में अनिल गोयल, गब्बर सिंधी, प्रदीप लालवानी, रंजीत सिंह, रविन्द्र कोरवानी, भंवरलाल तेली, रामधन, रामराज, छीतरमल जाट, विजय सिंह, सरोज बैरवा सहित सोसायटी के अनेक सदस्यों व कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। रक्तदाताओं के इस योगदान से थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश की गई है।

Exit mobile version