Friday, March 6, 2026
Homeक्राइम न्यूजलावारिस हालत में मिला अधेड़ का शव, करीब 30 वर्षों से खानाबदोश...

लावारिस हालत में मिला अधेड़ का शव, करीब 30 वर्षों से खानाबदोश जीवन जी रहा था मृतक, पुलिस ने नगर पालिका के सहयोग से करवाया अंतिम संस्कार

केकड़ी, 23 दिसंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ में दरगाह मार्ग स्थित गांधी उद्यान के पास मंगलवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सरवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। सरवाड़ थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (65) के रूप में हुई है। मृतक पिछले करीब 30 वर्षों से दरगाह क्षेत्र में खानाबदोश के रूप में जीवन व्यतीत कर रहा था।

नहीं मिली अन्य जानकारी: मृतक लंबे समय से इसी इलाके में रहकर अपना गुजारा करता था। मंगलवार को गांधी उद्यान के समीप वह मृत अवस्था में पाया गया। मृतक के बारे में अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को नगर पालिका प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। मानवता का परिचय देते हुए पुलिस ने नगर पालिका के सहयोग से मृतक का विधिवत अंतिम संस्कार करवा दिया।

RELATED ARTICLES