Monday, September 15, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिसावन के दूसरे सोमवार भी रही भोले के जयकारों की गूंज, विधायक...

सावन के दूसरे सोमवार भी रही भोले के जयकारों की गूंज, विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विद्युतेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

केकड़ी, 21 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): देवाधिदेव महादेव की भक्ति और उपासना के पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को नगर के विभिन्न शिव मंदिर भगवान भोले के जयकारों से गूंजायमान हो उठे। शहर के अधिकांश शिवालयों में सहस्त्र जलधारा का आयोजन किया गया। जलाभिषेक के बाद महाआरती हुई। सायंकाल प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रावण मास का सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष जोश नजर आया। इस अवसर पर मिश्रीलाल दुबे शिक्षण संस्थान की ओर से अजमेर रोड स्थित विद्युतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुख समृद्धि की कामना: कार्यक्रम के दौरान विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधिवत पूजा-अर्चना की और शिव परिवार का अभिषेक किया। इस अवसर पर विधायक गौतम ने क्षेत्र की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से सभी केकड़ीवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो तथा केकड़ी निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, यही उनकी मंगलकामना है। इस मौके पर संस्थान के चन्द्रप्रकाश दुबे, अविनाश दुबे, अनिरूद्ध दुबे सहित कई जने मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES