Site icon Aditya News Network – Kekri News

निर्विरोध निर्वाचन: स्थानकवासी श्रावक संघ की कमान पुनः अशोक लोढ़ा के हाथ, रिखब सोनी महामंत्री व विमल लोढ़ा कोषाध्यक्ष मनोनीत

निर्विरोध निर्वाचन: स्थानकवासी श्रावक संघ की कमान पुनः अशोक लोढ़ा के हाथ, रिखब सोनी महामंत्री व विमल लोढ़ा कोषाध्यक्ष मनोनीत

केकड़ी, 04 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनावों में समाज की एकता व आपसी विश्वास की झलक देखने को मिली, जहां अशोक लोढ़ा को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें अशोक लोढ़ा को अध्यक्ष, रिखब सोनी को महामंत्री व विमल लोढ़ा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्वाचन की घोषणा के बाद समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

समाज हित व एकजुटता पहली प्राथमिकता: नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक लोढ़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज हित में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने व एकजुटता से संगठन को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर शांति लाल विनायका, प्रकाश चंद नाहटा, पिंटू लोढ़ा, चन्द्रमोहन चौधरी, नीरज जैन, अरविन्द नाहटा, अशोक चीपड़, मनोज लोढ़ा, पुखराज लोढ़ा, निर्मल लोढ़ा, हुक्मी चंद छाजेड़, गौतमचन्द ताथेड़, मुकेश लोढ़ा, सुरेश लोढ़ा, अनिल कर्णावट व मनीष लोढ़ा समेत समाज के अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version