Sunday, March 1, 2026
Homeशिक्षाधूमधाम से मनाया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस, शौर्य व...

धूमधाम से मनाया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस, शौर्य व पराक्रम को किया याद

केकड़ी, 28 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड स्थित श्री शक्ति हाई स्कूल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं व गतिविधियों में भाग लेकर महापुरुष के त्याग व शौर्य को याद किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी महाराणा प्रताप की वेशभूषा में सजे नजर आए। इस दौरान हल्दीघाटी युद्ध व महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। संस्था सचिव भवानी सिंह शक्तावत ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला व विद्यार्थियों को ईमानदारी एवं स्वाभिमान के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

महाराणा प्रताप सर्किल पर दीप प्रज्वलन: विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात स्कूली बच्चे अजमेर रोड स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पहुंचे। यहां दीप प्रज्वलित कर विद्यार्थियों को हल्दीघाटी युद्ध व महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री क्षत्रिय राजपूत सभा के अध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को महापुरुषों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में आज राज्यारोहण दिवस मनाया जा रहा है, जिससे युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित होगी व वे राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

RELATED ARTICLES