Sunday, March 22, 2026
Homeक्राइम न्यूजनशे की लत पूरी करने के लिए की वारदात, चोरी की मोटर...

नशे की लत पूरी करने के लिए की वारदात, चोरी की मोटर साइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी, 16 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि पुरानी केकड़ी निवासी निजामुद्दीन पुत्र अलादीन ने गत 14 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जून को उसने अपनी बाइक बस स्टैण्ड स्थित त्रिशुल टायर सर्विस के बाहर खड़ी की व सब्जी बेचने चला गया। वापस आकर देखा तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तथा आसपास सहित अन्य स्थानों पर लगे 100 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले।

नशे का आदि है आरोपी: मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अरवड़ थाना सराना निवासी प्रकाश भील पुत्र रामलाल को डिटेन कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान प्रकाश ने नशे का आदि होने के कारण मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया व चोरी की गई बाइक को जब्त कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में स्वयं थानाधिकारी के अलावा कांस्टेबल रामराज, नीरज सिंह, श्रवणलाल, महेन्द्र आदि शामिल है।

RELATED ARTICLES