Wednesday, July 30, 2025
Homeसामाजिकविहिप व बजरंग दल की प्रखण्ड स्तरीय बैठक में किया कार्यकारिणी का...

विहिप व बजरंग दल की प्रखण्ड स्तरीय बैठक में किया कार्यकारिणी का विस्तार, सामाजिक समरसता पर रहा जोर

केकड़ी, 30 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय बैठक सापण्दा रोड स्थित पटेल आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभाग संगठन मंत्री बनवारी जोशी ने की। संगठन के कार्यों में सक्रियता और गति लाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में जिला मंत्री श्याम मनोहर सोनी व जिला सह मंत्री गोविन्द शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रखंड व नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई।

ये बने पदाधिकारी: जिसमे विनीता जोशी को प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका, मुकेश शर्मा को नगर मंत्री, राजेंद्र फतेहपुरिया को सह नगर मंत्री, विनोद सैनी को बजरंग दल सह संयोजक, महावीर वैष्णव को नगर प्रचार प्रमुख, राकेश शर्मा को धर्माचार्य प्रमुख, पृथ्वीराज जीनगर को सामाजिक समरसता प्रमुख, लक्की सैनी को विद्यालय प्रमुख एवं ओमप्रकाश सोनी को धर्म प्रसार प्रमुख बनाया गया।

सामाजिक सद्भाव को दे रहे बढ़ावा: बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विहिप व बजरंग दल सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने वाले संगठन है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हीराचंद खूंटेटा, प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजयवर्गीय, बजरंग दल जिला सह संयोजक ऋषिराज चौधरी, प्रखंड संयोजक कमलेश सैनी, नगर संयोजक अनुराग शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश वैष्णव, सुमित सेन, शैतान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES