Homeशिक्षानारी शक्ति वंदन कार्यक्रम: छात्राओं ने जानी महिला आरक्षण अधिनियम की बारीकियां,...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम: छात्राओं ने जानी महिला आरक्षण अधिनियम की बारीकियां, संवैधानिक अधिकारों पर हुई चर्चा

केकड़ी, 13 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय कृषि महाविद्यालय में प्रभारी डॉ. राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदनकार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता (आर्य समाज) सीमा सोनी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 106वें संविधान संशोधन अधिनियम 2023 के माध्यम से महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने से राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और अधिक सशक्त होगी।

शिक्षा व सशक्तिकरण पर जोर: समारोह के दौरान विष्णु परसोया ने महिलाओं के जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन धायल द्वारा किया गया, जबकि छात्रा अन्वेषा कुमावत ने नारी शक्ति वंदन विषय पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संस्थान के डॉ. सूरज चौधरी, डॉ. बालकिशन चौधरी, डॉ. नितेश तंवर, यशोधन कुमावत व बलराम सेन सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता आती है।

RELATED ARTICLES