Site icon Aditya News Network – Kekri News

देव प्रतिमाओं का किया आकर्षक श्रृंगार, शिव मंदिरों में गूंजे भगवान भोले के जयकारे

केकड़ी: घण्टाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में किया गया आकर्षक श्रृंगार।

केकड़ी, 28 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): देवाधिदेव महादेव की भक्ति व उपासना के पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को केकड़ी शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। सावन के सोमवार का विशेष महत्व होने के कारण श्रद्धालुओं में अत्यधिक उत्साह नजर आया। सुबह से ही शहर के अधिकांश शिवालयों में भक्तों भीड़ दिखाई दे रही थी।

श्रद्धालुओं ने की आरती: इस दौरान अलग-अलग मंदिरों में सहस्त्र जलधारा, जलाभिषेक, महा अभिषेक, रूद्राभिषेक आदि का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर उनसे आशीर्वाद मांगा। जलाभिषेक के बाद मंदिरों में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सायंकाल में भगवान शिव की प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Exit mobile version