Friday, August 15, 2025
Homeदेशचहुंओर छाया आजादी का उल्लास, शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के...

चहुंओर छाया आजादी का उल्लास, शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

केकड़ी, 15 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पटेल मैदान में आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी ने झण्डारोहण किया। बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। झण्ड़ारोहण के बाद पटेल स्कूल के घोष की स्वर लहरियों के साथ एनसीसी के कैडेट्स व स्कूली छात्र- छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के सैंकडो बच्चों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। नगर की प्रमुख स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की मधुर धुन पर नृत्य प्रस्तुत किए।

केकड़ी: स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंचासीन अतिथि।

याद रहेगा शहीदों का बलिदान: समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि वर्षों की गुलामी के बाद देश के कई नौजवानो की शहादत से हम सब को यह आजादी नसीब हुई है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम एक स्वतंत्र देश में सांस ले पा रहे है। यह दिन उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन है। जिन्होंने भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम हमारे देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के भाषण से देश की प्रगति व भविष्य की दिशा तय होती है।

केकड़ी: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते राजस्थान पुलिस के जवान।

मिलती है भारत निर्माण की प्रेरणा: समारोह को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराता है। यह हमें याद दिलाता है कि हमें अपने देश की आजादी व संप्रभुता को बनाए रखना है और इसे और भी बेहतर बनाना है। यह दिन हमें एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है जो न्याय, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों पर आधारित हो, जैसा कि हमारे शहीदों ने सपना देखा था। यह उत्सव हमें हमारे अतीत से जोड़ता है तथा हमें हमारे भविष्य की दिशा तय करने के लिए प्रेरित करता है।

केकड़ी: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होनहार विद्यार्थी को सम्मानित करते अतिथि।

प्रतिभाओं का किया सम्मान: समारोह के दौरान उपखण्ड क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद व शैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराज मल मीणा, पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, विकास अधिकारी दिशी शर्मा, थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपीलाल कीर सहित कई जने मौजूद रहे। संचालन अरविन्द अग्रवाल ने किया।

केकड़ीः स्वतंत्रता दिवस समारोह में झण्डारोहण के बाद परेड की सलामी लेते उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी।
केकड़ीः स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मार्चपास्ट करते एनसीसी के कैडे्टस।
केकड़ीः स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान घोष वादन करते पटेल विद्यालय के विद्यार्थी।
केकड़ीः स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
RELATED ARTICLES