Site icon Aditya News Network – Kekri News

न्यायाधीश ने रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा, खुले में सोने वालों को रैन बसेरे तक पहुंचाने के दिए निर्देश

केकड़ी: रैन बसेरे का औचक निरीक्षण करते एडीजे प्रवीण कुमार वर्मा।

केकड़ी, 07 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (संख्या-02) प्रवीण कुमार वर्मा ने शुक्रवार रात्रि को नगर परिषद परिसर में संचालित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया व आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने रैन बसेरे में खराब पड़ी एलईडी टीवी को तुरंत सही करवाने व मौसम के अनुकूल पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हालांकि अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं मौके पर माकूल पाई गईं। इस अवसर पर उन्होंने रैन बसेरे के रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की भी जांच की व केयर टेकर को स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।

बेसहारा व्यक्तियों की मदद पर जोर: न्यायाधीश ने केयर टेकर से रैन बसेरे की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली व निर्देश दिए कि रैन बसेरों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जरूरतमंदों को जानकारी मिल सके। फुटपाथ व खुले आसमान के नीचे सोने वाले बेसहारा व्यक्तियों को रैन बसेरे तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इसी के साथ नगर परिषद की टीम प्रतिदिन शहर का दौरा करे व जरूरतमंद व्यक्तियों को रैन बसेरे में ठहराना सुनिश्चित करे।

Exit mobile version