Site icon Aditya News Network – Kekri News

मशालों की रोशनी व रामधुनी की गूंज से जगाई सनातन की अलख, विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां तेज

केकड़ी: रामधुन व मशाल यात्रा निकालते कॉलोनीवासी।

केकड़ी, 06 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की पूर्व तैयारी व समाज में जागरूकता लाने के लिए गुरुवार रात्रि को श्री भाग्योदेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य रामधुनी एवं मशाल यात्रा निकाली गई। प्रचार प्रमुख रोहित जांगिड़ ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर अक्षत व पत्रक वितरण किए गए। मशाल यात्रा सायं 7:30 बजे महादेव मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे एवन वाटर सप्लायर, काजीपुरा, मोदी नगर, बसंत नगर, श्रीराम सर्किल व शास्त्री नगर से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान युवाओं व महिलाओं की अच्छी उपस्थिति रही। हाथों में भगवा ध्वज व मशालें थामे श्रद्धालु रामधुन व जयकारों के साथ चल रहे थे। वक्ताओं ने इस सम्मेलन को सामाजिक एकता व सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रमुख जनों की रही उपस्थिति: इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र मीणा, सचिव रामधन प्रजापत, कोषाध्यक्ष रामराज जांगिड़ सहित महावीर शर्मा, दिनेश वैष्णव, मनोहर नामा, बालमुकुंद शर्मा, रामस्वरूप चौधरी, महावीर वैष्णव, मंदिर पुजारी रमेश वैष्णव, लोकेश सेन, राहुल शर्मा, राकेश शर्मा, मोजेंद्र राव, कैलाश खंडेलवाल, महिला मंडल से प्रियंका शर्मा, शंभू सैन, स्वीटी शर्मा, सुशीला देवी जांगिड़ सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। समिति ने सभी समाजबंधुओं से 8 फरवरी को होने वाले मुख्य सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आग्रह किया है।

Exit mobile version