केकड़ी, 16 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दीपावली पर्व को लेकर 17 अक्टूबर 2025 से 21 अक्टूबर 2025 तक कृषि उपज मंडी में खरीद फरोख्त का काम बंद रहेगा। व्यापारिक एसोसिएशन के प्रवक्ता शैलेन्द्र बोरदिया ने बताया कि इस दौरान मंडी में कृषि उपज की नीलामी का कार्य नहीं होगा। बुधवार 22 अक्टूबर 2025 को सिर्फ मुहूर्त के सौदे होंगे। आवश्यक परेशानी से बचने के लिए किसान इन दिनों में मंडी में माल लेकर नहीं आवें। गुरुवार 23 अक्टूबर 2025 से मंडी में खरीद फरोख्त के कार्य पूर्व की भांति किए जाएंगे।
