केकड़ी, 15 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद शाखा के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को अजमेर रोड स्थित मंगलम गार्डन में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन पर्यवेक्षक देवराज सुरतानिया की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान बहादुर सिंह शक्तावत को अध्यक्ष, रामनिवास जैन को सचिव तथा हीरालाल सामरिया को वित्त सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौजूद सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत ने कहा कि परिषद सामाजिक, सांस्कृतिक व सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रही है। नए सत्र में अधिक से अधिक सेवा प्रकल्प व समाजहित के कार्य आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठन की गतिविधियों का लाभ हर वर्ग तक पहुंच सके।
सेवा व संस्कार कार्यों को मिलेगी गति: सचिव रामनिवास जैन ने पूरी टीम के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने व सेवा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर संरक्षक रामनरेश विजय, संगठन मंत्री सुभाष भाल, प्रांतीय पदाधिकारी दिनेश वैष्णव, कैलाश जैन, वरिष्ठ सदस्य डॉ. विष्णु कुमार तेली, गोपाल लाल वर्मा, नंदकिशोर तिवाड़ी, गोविंद गर्ग, नंदलाल गर्ग, संस्कार संयोजिका आभा बेली, महिला प्रमुख अंजू विजय व अनिल दत्त सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामधन प्रजापत ने किया।

