Saturday, August 16, 2025
Homeक्राइम न्यूजसड़क हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग, जवान बेटे का शव...

सड़क हादसे में बुझा घर का इकलौता चिराग, जवान बेटे का शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम

केकड़ी, 08 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिले के सावर थाना इलाके में गुरुवार देर रात को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक सावर से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदारी का झोंपड़ा निवासी हंसराज पुत्र रामेश्वर रेगर उम्र 22 वर्ष देर रात को सावर से अपने गांव जा रहा था। केकड़ी रोड पर डीएम धर्म कांटे के पास ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया।

हंसराज रेगर (फाइल फोटो)

उपचार के दौरान तोड़ा दम हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सावर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे केकड़ी जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सावर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

केकड़ी: दुर्घटनाकारित करने वाला ट्रक, इनसेट में क्षतिग्रस्त बाइक।

परिजन का रो—रोकर हुआ बुरा हाल मृतक युवक हंसराज रेगर परिवार का इकलौता पुत्र था‌‌। सड़क हादसे के बाद घर का चिराग बुझ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की शादी पिछले साल जून माह में हुई थी। मृतक युवक सावर में क्रेन चलाने का काम करता है। वह देर रात को क्रेन का काम समाप्त कर वापस अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES