Homeराजनीतिराष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सदस्यता अभियान व रणनीतिक चर्चा...

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सदस्यता अभियान व रणनीतिक चर्चा पर रहेगा जोर, जन समस्याओं को लेकर निकालेंगे पैदल मार्च

केकड़ी, 26 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा शुक्रवार को गीता मार्ग स्थित सिखवाल छात्रावास में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन से पहले पार्टी की ओर से शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च सिखवाल छात्रावास से रवाना होगा तथा शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ उपखंड कार्यालय पहुंचेगा, जहां जिला सहित क्षेत्र की प्रमुख जन समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद: कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व अजमेर संभाग प्रभारी प्रभाती लाल जाट, टोंक जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराणा, अजमेर जिला प्रभारी सीताराम चौधरी, टोंक जिला प्रभारी बद्रीलाल जाट, रालोपा नेता शहजाद खान सहित अन्य नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES