Site icon Aditya News Network – Kekri News

केकड़ी के होनहारों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में बनाए सफलता के नए कीर्तिमान, कई बच्चों ने 90% से अधिक अंक लाकर बढ़ाया शहर का मान

कार्यालय राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (फाइल फोटो)

केकड़ी, 28 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा से ऑनलाइन जुड़कर परिणाम की घोषणा की। परिणाम 93.6 प्रतिशत रहा। रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। छात्रों का रिजल्ट 93.16% जबकि छात्राओं का 94.08% रहा। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस साल 10वीं में 10 लाख 71 हजार 460 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें 10 लाख 02 हजार 842 स्टूडेंट्स पास हुए।

लड़कियों का रिजल्ट रहा बेहतर: प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम 83.67 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कों का रिजल्ट 82.01% और लड़कियों का 85.03% रहा। प्रवेशिका परीक्षा में कुल 7 ​हजार 316 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें 7,099 ने परीक्षा दी। प्रवेशिका परीक्षा में 3,310 छात्रों में से 643 छात्र और 4,006 छात्राओं में से 974 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन पास हुई। परिणामों में केकड़ी के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर केकड़ी का नाम रोशन किया है। इनमे सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चे शामिल है।

ये है केकड़ी के होनहार…

सानिध्य जैन पुत्र पदम कुमार जैन 98.83% अंक, आन एकेडमी स्कूल, केकड़ी
अक्षरा मून्दड़ा पुत्री मदन गोपाल मून्दड़ा 98.5% अंक, आन एकेडमी स्कूल, केकड़ी
दीपक जैन पुत्र मुकेश कुमार जैन 95.83% अंक, आन एकेडमी स्कूल, केकड़ी
जय प्रताप सिंह राठौड़ पुत्र प्रभु सिंह राठौड़ 95.50% अंक, आन एकेडमी स्कूल, केकड़ी
जश्न विजय पुत्र रोहित विजय 95% अंक, आन एकेडमी स्कूल, केकड़ी
टीना कोरवानी पुत्री अशोक कोरवानी 94.17% अंक, आन एकेडमी स्कूल, केकड़ी
रश्मि पारीक पुत्री चन्द्र प्रकाश पारीक 94% अंक, आन एकेडमी स्कूल, केकड़ी
कीर्ति कारिहा पुत्री दिनेश कारिहा 93.50% अंक, आन एकेडमी स्कूल, केकड़ी
नमन रांटा पुत्र विनय कुमार रांटा 92% अंक, आन एकेडमी स्कूल, केकड़ी
धारा अग्रवाल पुत्री मनोज गर्ग 91.33% अंक, आन एकेडमी स्कूल, केकड़ी
Exit mobile version