Monday, February 2, 2026
Homeक्राइम न्यूजबाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाए दो लाख रुपए, रिटायर्ड कर्मचारी...

बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाए दो लाख रुपए, रिटायर्ड कर्मचारी ने बैंक से लिया था केसीसी पर लोन

केकड़ी, 02 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ कस्बे में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक से रुपए निकलवा कर घर लौट रहे किसान की बाइक की डिक्की से दो लाख रुपए पार कर लिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ​सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर घटना का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त सांपला गेट निवासी किशनलाल भील के साथ हुई। किशनलाल ने भारतीय स्टेट बैंक में अपने खाते से दो लाख 12 हजार रुपए निकलवाए और दो लाख रुपए हैंड बैग में रखकर मोटर साइकिल की डिक्की में रख दिए। बाकी 12 हजार रुपए पैंट की जेब में रख लिए।

पीड़ित ने बैंक से लिया था केसीसी लोन बताया जाता है कि किशनलाल ने खेतों में फसल बोने को लेकर खाद, बीज व अन्य काम के लिए कृषि क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 5 हजार 200 रुपए का बैंक से लोन लिया था। किशनलाल ने थोड़ी देर बाद घर पहुंच कर बाइक की डिक्की संभाली तो रुपए गायब मिले। रुपए गायब होने का पता चलते ही किशनलाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन रुपए का कहीं पता नहीं चला। संभवावना जताई जा रही है कि उचक्कों ने रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने सरवाड़ थाना पुलिस को मामले की रिपोर्ट दी है।

RELATED ARTICLES