Tuesday, March 17, 2026
Homeदेशगणतंत्र दिवस समारोह में शान से लहराया तिरंगा: मार्चपास्ट व व्यायाम का...

गणतंत्र दिवस समारोह में शान से लहराया तिरंगा: मार्चपास्ट व व्यायाम का हुआ प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच श्रेष्ठ प्रतिभाओं का किया सम्मान

केकड़ी, 26 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पटेल मैदान पर आयोजित किया गया। जिसमें उपखण्ड अधिकारी दीपांशु सांगवान ने झण्डारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर चन्द्रशेखर भण्डारी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी लेते उपखण्ड अधिकारी दीपांशु सांगवान।
केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की सलामी लेते उपखण्ड अधिकारी दीपांशु सांगवान।

गूंजी घोष की स्वर लहरियां: झण्डारोहण के बाद पटेल स्कूल के घोष की स्वर लहरियों के साथ एनसीसी के कैडेट्स व विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों बच्चों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। प्रमुख स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की धुन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। समारोह के दौरान उपखण्ड क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवियों तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सहित कुल 64 जनों को सम्मानित किया गया।

केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में गॉर्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस जवान।
केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन करते बच्चे।

शहादत को नमन: समारोह को सम्बोधित करते हुए एसडीएम सांगवान ने कहा कि कई वर्षों की गुलामी व देश के कई नौजवानों की शहादत के बाद हम सब को आजादी नसीब हुई है। गणतंत्र दिवस हमें देश का संविधान लिखने वालों की याद दिलाता है। उन्होंने देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर सैनिकों को याद करते हुए युवाओं से देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में मंचासीन अतिथिगण।
केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर एडीजे संख्या 01 जयमाला पानीगर, एसीजेएम संख्या 02 रमेश करोल, नगर पालिकाध्यक्ष कमलेश साहू, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, नायब तहसीलदार केन्द्र प्रसाद शर्मा, सीबीईओ गोपीलाल कीर, एसीबीईओ विष्णु शर्मा, शहर थानाधिकारी कुसुमलता मीणा समेत अनेक जने मौजूद रहे। संचालन बिहारीदान चारण व विमला नागला ने किया।

केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में कोषाधिकारी कैलाश रांटा को सम्मानित करते अतिथि।
केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में सफाई निरीक्षक कन्हैयालाल को सम्मानित करते अतिथि।
केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में कनिष्ठ सहायक अमरचन्द प्रजापत को सम्मानित करते अतिथि।

ये हुए सम्मानित: पटेल मैदान में आयोजित उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपकोषाधिकारी कैलाश चंद रांटा, नगर पालिका के सफाई शाखा प्रभारी कन्हैयालाल, नर्सिंग ऑफिसर बुद्धिप्रकाश मेवाड़ा, नगर पालिका के कनिष्ठ सहायक किशन लाल गुर्जर, तहसील कार्यालय के कनिष्ठ सहायक अमरचन्द प्रजापत, उपखण्ड कार्यालय के कनिष्ठ सहायक हीरालाल बलाई, उपखण्ड कार्यालय के सहायक कर्मचारी भानुप्रकाश वैष्णव एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी लोकेश शास्त्री को सम्मानित किया गया।

केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में कांस्टेबल विकास चौधरी को सम्मानित करते अतिथि।
केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में कांस्टेबल अशोक को सम्मानित करते अतिथि।
केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षिका देवकी गहन को सम्मानित करते अतिथि।

ये भी हुए सम्मानित: इसी प्रकार वृत कार्यालय में कांस्टेबल विकास चौधरी, सदर थाना पुलिस के कांस्टेबल विजय, वृत कार्यालय में कांस्टेबल अशोक, शहर थाना पुलिस के कांस्टेबल मनराज, दूरसंचार विभाग के कनिष्ठ अभियंता गोपाल लाल मीणा, पशुधन प्रसार अधिकारी सावि​त्री झारोटिया व रामप्रसाद रेगर, प्रधानाचार्य हेमन पाठक, व्याख्याता रेणु सेन व देवकी गहन, अध्यापिका इन्द्रा पारीक व महावीर प्रसाद जैन, कम्प्यूटर अनुदेशक छवि गदिया, कोच शिवराज चौधरी, अध्यापिका सिद्धेश्वरी पारीक, वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप जैन एवं अध्यापक महावीर बलाई को सम्मानित किया गया।

केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में शारीरिक शिक्षक श्योजीराम मीणा को सम्मानित करते अतिथि।
केकड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह में अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चन्द्र गुर्जर को सम्मानित करते अतिथि।

ये भी हुए सम्मानित: इसी प्रकार अध्यापिका भंवर पारीक, शारीरिक शिक्षक श्योजीराम मीणा, अध्यापिका सुनीता कुमारी, पंचायत समिति में अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चन्द्र गुर्जर, देवसेना के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर, एएनएम मंजू राजावत, एलएचवी उषा कुमारी, एमपीडब्ल्यू राजेन्द्र कुमार जैन, लॉयन्स क्लब के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गर्ग, नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक परमेश्वर कुमावत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मीणा,नर्सिंग कार्मिक महावीर झांकल एवं चिकित्सा अधिकारी अनिशा बानो को सम्मानित किया गया।

ये भी हुए सम्मानित: इसी प्रकार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दशरथ लाल मीणा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मालविका बडोदिया, विद्यार्थी कोमल रेगर, टीना गुर्जर, कोमल कुमावत, आशीष चौधरी, आयुष आचार्य, हिमांशु सेन, केशव राज साहू, मनीषा चौधरी, प्रिया कुमारी चौधरी, राघव वैष्णव, धीरज वर्मा, आरोही वैष्णव, आर्या गौड़, आरव साहू, विशाल जाट, अर्जुन कुमार साहू, भरत सेन, रवि जाट, कुलदीप गुर्जर, अभय राज गुर्जर, कोमल रेगर, खुशी मीणा व परी मीणा को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES