Site icon Aditya News Network – Kekri News

गूंजी मानस की चौपाईयां, 251 आसन पर हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

केकड़ी: संगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ में मौजूद श्रद्धालु।

केकड़ी, 13 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): हनुमान जयंती के अवसर पर श्रीरामचरित मानस मंडल के तत्वावधान में शनिवार रात्रि को देवगांव गेट स्थित गोशाला सत्संग भवन में 251 आसन पर संगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के रोहित विजय ने बताया कि सुन्दरकाण्ड पाठ की शुरूआत से पहले रामचरितमानस की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

सजाया रामदरबार इस अवसर पर श्रीरामदरबार एवं वीर बजरंग बली की आकर्षक झांकी सजाई गई। सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में केकड़ी सहित अन्य जगहों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्रीरामचरित मानस मंडल के मनोज बाहेती, पुरुषोत्तम काबरा, अशोक विजय, मुरारी ऐरन, किशन गर्ग, दिनेश गर्ग (गर्ग पेपर इंडस्ट्रीज) सहित अन्य ने सहयोग किया।

Exit mobile version