Site icon Aditya News Network – Kekri News

द वाइब्रेंट एकेडमी ओलंपियाड: 15 मार्च को होगा सबसे बड़े टैलेंट हंट का आयोजन, स्कॉलरशिप व नकद पुरस्कारों की होगी बौछार

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 07 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए “वाइब्रेंट ओलंपियाड” परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र की सबसे बड़ी टैलेंट हंटपरीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना व उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है। इस भव्य ओलंपियाड के तहत कुल 21 लाख रुपए की छात्रवृत्ति व नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वाइब्रेंट विद्यालय के मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा।

परीक्षा का कार्यक्रम व पात्रता: यह परीक्षा 15 मार्च 2026 रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी स्ट्रीम के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी 14 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 100% छात्रवृत्ति व नकद पुरस्कार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 90% छात्रवृत्ति एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 80% छात्रवृत्ति तथा 4 से 200वें स्थान तक के सभी विद्यार्थियों को 10% छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

यहां होगी परीक्षा: ओलंपियाड का आयोजन पुराना कोटा रोड ग्राम मोलकिया स्थित वाइब्रेंट एकेडमी में किया जाएगा। पंजीकरण व अन्य किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7340541586 व 7852003319 पर संपर्क किया जा सकता है। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपनी शैक्षणिक क्षमता प्रदर्शित करने व उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर है। डूडी ने बताया कि गत 8 मार्च को आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में भाग ले चुके विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

Exit mobile version