Site icon Aditya News Network – Kekri News

सावधान! मंगलवार को इन इलाकों में 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, आवश्यक रखरखाव के चलते विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 16 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते शहर के एक बड़े हिस्से में मंगलवार को विद्युत सप्लाई 6 घंटे बाधित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि मंगलवार को 11 केवी उद्योग फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। जिसके चलते मास्टर कॉलोनी, संतोष नगर, रघु कॉलोनी, कल्याण कॉलोनी, जगदीशपुरा, गोपालपुरा आदि क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

Exit mobile version