Friday, March 6, 2026
Homeशासन प्रशासनयह है जरूरी काम: सोमवार को केकड़ी के इन इलाकों में 4...

यह है जरूरी काम: सोमवार को केकड़ी के इन इलाकों में 4 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी ठप

केकड़ी, 05 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को केकड़ी शहर के विभिन्न इलाकों में 4 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि सोमवार को 11 केवी सूरजपोल गेट फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते गुजराती मोहल्ला, खाती मोहल्ला, माली मोहल्ला, मण्डा रोड, सूरजपोल गेट, माणक चौक, पुराना कोटा रोड, भैरू गेट, रेगर मोहल्ला, हरिजन बस्ती, बड़ा गुवाड़ा, बायपास, ज्योतिबा फूले सर्किल सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

RELATED ARTICLES