Site icon Aditya News Network – Kekri News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, गूंजेंगे भारत माता के जयकारे

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 13 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को केकड़ी शहर में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे नगर पालिका से होगा। तिरंगा यात्रा नगर पालिका से प्रारंभ होकर तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, बस स्टैंड होते हुए वापस नगर पालिका पहुंचकर संपन्न होगी।

आमजन की रहेगी भागीदारी: देशभक्ति से ओत प्रोत इस यात्रा में आम जनता के साथ, विभिन्न शैक्षणिक संस्थान, विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, समाज के हर वर्ग सहित केकड़ी विधान सभा क्षेत्र के सभी भाजपा जिला पदाधिकारी, सातों मण्डल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल की संपूर्ण कार्यकारिणी, सभी मंडलों के मोर्चा अध्यक्ष, सभी मोर्चे की संपूर्ण कार्यकारणी, तिरंगा यात्रा के सभी मंडलों के संयोजक, सह संयोजक, सभी जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ कार्यकारिणी सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Exit mobile version