Site icon Aditya News Network – Kekri News

जन्म जयंती पर किया नमन, वक्ता बोले—हजारों भारतीय युवाओं के यूथ आइकन है स्वामी विवेकानंद

केकड़ी: श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाते अध्यापकगण एवं विद्यार्थी।

केकड़ी, 11 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार जांगिड़ एवं विकास सिंह शक्तावत ने स्वामीजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के अग्रणी महापुरूषों में शामिल है। वे आज भी युवाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं। वे हजारों भारतीय युवाओं के यूथ आइकन है।

भाईचारे पर दिया जोर उन्होंने कहा कि उनका तेजस्वी शरीर और संपूर्ण व्यक्तित्व इतना आकर्षक, प्रभावी, भव्य और उदात्त है कि बरबस ही वह युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। स्वामीजी ने आत्मविश्वास, ज्ञान की खोज, आत्म-सुधार, दूसरों की सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे के महत्व पर जोर दिया। उनका आदर्श वाक्य, “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए,” आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है।

Exit mobile version