केकड़ी, 19 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां मंगलवार को केकड़ी के पूर्व विधायक एवं राजस्थान खादी बोर्ड के अध्यक्ष रहे शम्भूदयाल बड़गूजर की आठवीं पुण्यतिथि विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। तीनबत्ती चौराहा स्थित नेहरू धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि बड़गूजर भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके कार्यकाल में भाजपा ने नई ऊंचाईयों को छुआ। कार्यकर्ताओं से जीवंत सम्पर्क रखना एवं पार्टी हित में कार्य कराना बड़गूजर की विशेषता रही। पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया जैसे दिग्गज राजनीतिज्ञ को हरा कर बड़गूजर ने एक विशिष्ट छवि बनाई थी।

इन्होंने किया संबोधित: इस दौरान पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता रामकिशन गुर्जर, रामनिवास तेली, रामदेव माली, सत्यनारायण चौधरी, शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खटीक, कन्हैया लाल जेतवाल, अनिल राठी, महावीर साहू, अर्जुन सिंह शक्तावत, सदारा सरपंच गोविंद जैन सहित अन्य ने भी संबोधित किया। शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने बड़गूजर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संचालन सुरेश सैन ने किया। आभार गिरिराज चांवला ने जताया।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर खेमचन्द ताथेड़, नोरतमल मोची, महेश बोयत, कुशल जैन, सुरेश साहू, लोकेश साहू, शांतिलाल नायक, नोरत तेली, शंकर लक्षकार, शत्रुघ्न सोनी, दिनेश मेवाड़ा, महेंद्र पारीक, रफीक मंसूरी, रामपाल चौहान, सत्यनारायण माली, प्रभु नाथ योगी, श्यामसुंदर शास्त्री, भागचंद लोधा, रोहित जांगिड़, राम अवतार सिखवाल, दशरथ शर्मा, धनराज कच्छावा, धनराज चौधरी, संजय बेनीवाल, पप्पू माली, राहुल पारीक, देवीलाल खींची, सलीम पीटीआई सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।