Site icon Aditya News Network – Kekri News

महाराणा सांगा की जन्म जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, शौर्य गाथाओं का किया स्मरण

केकड़ी: राणा सांगा की जयंती मनाते क्षत्रिय संघ के सदस्य।

केकड़ी, 12 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री क्षत्रिय संघ अजमेर प्रांत की वीर दुर्गादास शाखा के तत्वावधान में शनिवार को अजमेर रोड स्थित जगदम्बा छात्रावास में महाराणा सांगा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा सांगा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने राणा सांगा को एक महान योद्धा और कुशल शासक बताते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने शौर्य और दृढ़ संकल्प से मेवाड़ के गौरव को बनाए रखा। संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक भगवान सिंह देवगांव ने तनसिंह द्वारा रचित बदलते दृश्य पुस्तक के लेख का पठन किया। भंवर सिंह देवगांव ने महाराणा सांगा पर लिखी स्वरचित कविता का पाठ किया।

बलिदान को किया याद देशराज सिंह लिसाड़िया ने महाराणा सांगा के बलिदान और शौर्य को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सत्यनारायण सिंह पिपलाज, महावीर सिंह भीमडावास, देवीराज सिंह लिसाडिया, शक्ति सिंह हरपुरा, मनोहर सिंह सापुन्दा, देवेन्द्र सिंह हरपुरा, नरेन्द्र सिंह कनई, विक्रम सिंह नयावास, रविन्द्र सिंह पिपलाज, कमलदीप सिंह पारा आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राणा सांगा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता व अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Exit mobile version