Site icon Aditya News Network – Kekri News

विशेष अभियान के तहत पुलिस का एक्शन, अवैध बजरी भर कर परिवहन करते दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त

केकड़ी: शहर थाना पुलिस द्वारा जब्त अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर।

केकड़ी, 04 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अवैध खनन, निर्गमन व भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर थाना पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा द्वारा जिले के समस्त थानाधिकारियों को अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

थाने में खड़े करवाए ट्रैक्टर: दिनांक 4 मार्च को गश्त के दौरान एसआई बनवारी लाल मीणा मय जाप्ता ने चेकिंग करते हुए अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टरों को बिना ई-रवाना व रॉयल्टी के परिवहन करते हुए पाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया व सुरक्षित थाने पर खड़ा करवाया। इस पूरी कार्रवाई की सूचना खनिज विभाग को दे दी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसआई बनवारी लाल, कांस्टेबल श्रवण लाल, नीरज सिंह, पुखराज व पवन शामिल रहे।

Exit mobile version