केकड़ी, 14 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिले के धून्धरी गांव में खेत पर स्थित मकान में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गई। महिलाओं को झुलसी हालत में केकड़ी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दोनों महिलाओं का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धून्धरी निवासी मैना पत्नी बाबूलाल कहार उम्र 25 वर्ष व गुड्डी पत्नी कालूराम कहार उम्र 22 वर्ष बुधवार को खेत पर स्थित मकान में बैठी थी।
पोल पर गिरी बिजली इसी दौरान गड़गड़ाहट के साथ मकान के पास बिजली के पोल पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे मकान में बैठी दोनों महिलाएं झुलस गई। आस-पास के लोगों ने झुलसी हालत में महिलाओं को धून्धरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों महिलाओं का केकड़ी के जिला अस्पताल में उपचार जारी है।