Site icon Aditya News Network – Kekri News

अज्ञात चोरों ने गोशाला स्थित मंदिर के दानपात्र को बनाया निशाना, पशु चिकित्सा केन्द्र का ताला तोड़कर अंदर घुसे बदमाश

केकड़ी: गोशाला में चोरी की घटना के बाद मौका मुआयना करते पुलिस अधिकारी।

केकड़ी, 16 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने जयपुर रोड स्थित गोशाला में बने गोकुलेश्वर महादेव मंदिर में रखा दानपात्र चोरी कर लिया। चोरों ने दानपात्र के ताले तोड़कर उसमे रखी राशि चोरी कर ली व दानपात्र को पशु​ चिकित्सा केन्द्र के बाहर छोड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने पशु चिकित्सा केन्द्र का ताला तोड़कर गोशाला में प्रवेश किया तथा इसके बाद महादेव मंदिर के ताले तोड़ दिए तथा यहां रखा दानपात्र चोरी कर लिया।

केकड़ी: चोरों द्वारा तोड़े गए ताले।

सिटी थाना पुलिस ने किया मौका मुआयना चोरी की घटना का पता गुरुवार सुबह चला। गोशाला की देखरेख करने वाले सदस्य जब यहां पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने इसकी जानकारी सिटी थाना पुलिस को दी। सूचना पर हैड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद शर्मा मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जाता है कि इन दिनों गोशाला के बाहर असामाजिक तत्वों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।

Exit mobile version