Homeसमाजविमल बने जैन अग्रवाल समाज के निर्विरोध अध्यक्ष, संदीप को युवा मंडल...

विमल बने जैन अग्रवाल समाज के निर्विरोध अध्यक्ष, संदीप को युवा मंडल की कमान

केकड़ी, 06 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर के अग्रवाल पंचायत भवन में आयोजित समाज की बैठक में दिगंबर जैन अग्रवाल समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाज के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति के साथ आगामी दो वर्ष के लिए विमल कुमार गन्देरिया को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक में अध्यक्ष के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गईं। पारस कुमार कंदोई को मंत्री व टीकमचंद कंदोई (मोदी) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में युवा मंडल के लिए संदीप (मोनू) गन्देरिया को अध्यक्ष व अंकित जोड़ला को निर्विरोध मंत्री घोषित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष विमल गन्देरिया ने कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाज विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

पूर्व अध्यक्ष का 26 वर्षों का ऐतिहासिक कार्यकाल: निवर्तमान अध्यक्ष माणकचंद गोयल ने अपने 26 वर्ष व 4 माह के लंबे कार्यकाल की उपलब्धियां साझा की। उन्होंने बताया कि इस दौरान चंद्रगिरी पर्वत, महावीर मंदिर व संत भवन का निर्माण कराने के साथ ही दो ऐतिहासिक पंचकल्याणक महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए। समाज की कमान युवाओं व अनुभवी हाथों में आने पर मोनू जोड़ला, निशांत कंदोई, शुभम अग्रवाल व दीपू गन्देरिया सहित अन्य युवाओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES