Site icon Aditya News Network – Kekri News

लोकतंत्र के यज्ञ में दी वोट की आहूति, गौतम ने देवगांव व शर्मा ने सावर में किया मतदान, जिला कलक्टर ने केकड़ी में डाला वोट

केकड़ी, 26 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को सुबह 7 बजे मतदान प्रकिया शुरु हुई। इस दौरान केकड़ी विधायक व भाजपा नेता शत्रुघ्न गौतम ने देवगांव स्थित मतदान केन्द्र एवं पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता डॉ. रघु शर्मा ने सावर स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने बूथ के बाहर लगे काउन्टर पर जाकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की तथा अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।

इन्होंने भी किया मतदान इसी प्रकार जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने अपने पति के साथ नगर परिषद स्थित मतदान केन्द्र में मतदान किया तथा लोकतंत्र के यज्ञ में अपनी आहूति दी। विधानसभा चुनाव में भाजपा से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेन्द्र विनायका ने केकड़ी स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान किया तथा कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।

शत्रुघ्न गौतम, विधायक व भाजपा नेता
डॉ. रघु शर्मा, पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता
श्वेता चौहान, जिला कलक्टर, केकड़ी
राजेन्द्र विनायका, भाजपा नेता
केकड़ी: मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाती जिला कलक्टर श्वेता चौहान, साथ में है उनके पति।
Exit mobile version