Homeक्राइम न्यूजएनडीपीएस एक्ट में वांछित इनामी आरोपी गिरफ्तार, 3 साल से काट रहा...

एनडीपीएस एक्ट में वांछित इनामी आरोपी गिरफ्तार, 3 साल से काट रहा था फरारी

केकड़ी, 4 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में पिछले 3 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 7 जनवरी 2023 को पुलिस ने नायकी के पास देवनारायण होटल के बाहर एक बोलेरो गाड़ी से 1 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की थी। उस समय पुलिस ने आरोपी मुकेश तेली को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद थाना केकड़ी शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

​3 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा: ​इस प्रकरण में अवैध अफीम की आपूर्ति में संलिप्त आरोपी रामकुमार जाट (31) पुत्र मथुरालाल निवासी डसाणियो का खेड़ा सवाईपुर थाना बडलियास (भीलवाड़ा) घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब वह हाथ नहीं आया, तो उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

विशेष टीम की लगन से मिली सफलता: ​पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण व मुखबिरों की सूचना के आधार पर कड़ी मेहनत कर आरोपी को धर दबोचा। इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन एवं थानाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में एएसआई रमेश कुमार, कांस्टेबल धनराज, बलवान व तेजमल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES