Tuesday, January 20, 2026
Homeक्राइम न्यूजडंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, घटना से आक्रोशित...

डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया रोष

केकड़ी, 11 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी सदर थाना क्षेत्र के ग्राम धूंधरी में बुधवार रात करीब 8 बजे बजरी भरने जा रहे एक डंपर की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर धूंधरी निवासी लाली देवी पत्नी घीसालाल तेली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लाली देवी की मौके पर ही की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में जोरदार हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। हादसे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि चालक डंपर में अवैध बजरी भरने जा रहा था तथा दुर्घटना के बाद वह वाहन को मौके पर छोड़कर भाग छूटा।

RELATED ARTICLES