Saturday, August 16, 2025
Homeक्राइम न्यूजपैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला की मौत, हादसे के बाद...

पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला की मौत, हादसे के बाद मौके पर मचा कोहराम

केकड़ी, 11 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी सदर थाना इलाके में पारा के निकटवर्ती गांव कीरों का झोंपड़ा में पैर फिसलने से एक महिला कुएं में गिर गई। महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कीरों का झोंपड़ा निवासी हंसा देवी पत्नी भागचंद कीर उम्र 32 वर्ष खेत से चारा लेकर आ रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी। अचानक हुए हादसे से घर में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने विवाहिता को कुएं में तलाश शुरू की। बारिश की वजह से कुएं में पानी लबालब भरा होने के चलते विवाहिता नहीं मिल पाई।

जमा हुई भीड़ घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दो डीजल पंप सेट चला कर कुएं से पानी निकाला गया। इसके बाद विवाहिता कुएं में तैरती हुई मिली। ग्रामीणों ने रस्सी की सहायता से महिला को बाहर निकाल कर केकड़ी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव ​परिजनों को सौंप दिया गया।

घर में मचा कोहराम बताया जाता है कि मृत विवाहिता का घर खेत पर ही है। घर से कुछ दूरी पर सामने ही कुआं है। विवाहिता कुएं में गिरी उस समय परिवार के लोग भी घर पर ही मौजूद थे। मृतका विवाहिता के तीन बेटियां व एक बेटा है। अपनी मां की मौत पर बेटे-बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

RELATED ARTICLES